जिंदगी एक जादू है

The way we transform ourselves in our life ये जादू नहीं तो और क्या है
हम उन चीज़ों पे हसते है जिन पर किसी समय हम बोहोत रोए थे,
हमे उन चीज़ों पे खेद होता है जिन्हे हम किसी समय बड़ी बेसब्री से करना चाहते थे,
हमे उसका बुरा लगता है जिसे करने में हमे कभी बोहोत मजा आया था,
और अगर गौर से देखा जाए तो हमे वो सब करना भी पसंद होता है जो हमें लगता है के हमे पसंद नहीं है!

अब देखो ना जब भी हम रोते हैं तो past में जितनी भी ऐसी चीजे हुई हो जिससे हमे दुख हुआ है उन सबको जबरदस्ती याद कर कर के और ज्यादा रोने लग जाते है हम ये नहीं करते के हम इसे भूल के शांत हो जाए, बल्कि हम और रोते है तब तक रोते है जब तक आखों में आंसू खत्म ना हो जाए।
या जब भी हम खुश होते हैं तो हम गुनगुनाते है, नाचते है, झूमते है और वो सारी चीजे करते हैं जिनसे हमे और खुशी मिले।
या फिर किसीसे बेहेस करते हैं, झगड़ा करते हैं तो वो सारी चीजे बाहर निकलती है जो कभी हमने अनदेखी की थी।



ये सारी contradictory चीज़ों हा होना जादू ही तो है!
एक पल में हमे कुछ लगता है और दूसरे पल कुछ और,
एक ही चीज या व्यक्ति के बारे में अलग अलग समय अनुसार हमारी अलग अलग राय होती है।


बोहोत से लोग वो चीजे करने में माहिर हो जाते हैं जिसे उन्होंने 'अपने लिए है ही नही ' ऐसा समझा था
मुझे खुदको इस चीज का अनुभव है
वैसे तो मैं स्कूल से ही लिखती हूं मगर तब सिर्फ लेख लिखती थी और मैंने ये सोच लिया था के भाईसाहब कविताएं लिखना अपने बस की बात है ही नहीं, मगर आज मै कविताएं भी लिख लेती हूं।




तो ये सारी चीजे जो एक इंसान करता है,
और समय के अनुसार वो जिस तरह से बदलता है
ये सब जादू ही तो है!
ये जादू ऐसा चलता है के वाली भी महर्षि वाल्मीकि के नाम से सम्पूर्ण लोक में प्रचलित हो जाता है।

अगर हम इस जादू को समझ ले, जिंदगी जो हमे surprises देती है उसे enjoy करने लगे, और उस कठिन समय से भी प्यार करने लगे तो वो कठिन समय भी हमारे लिए बोहोत उपजाऊ हो सकता है। आखिर कठिन समय और संघर्ष ही अच्छे समय और सफलता के लिए नींव बनाते है।

एक जरूरी चीज, के प्यार तो हम हर चीज से कर सकते है, हम जानवरों से प्यार करते हैं, नींद से प्यार करते हैं, खाने से प्यार करते हैं, अपने काम से प्यार करते हैं और हा अपने गमो से भी प्यार करते ही हैं क्युकी मानो या ना मानो वो हमे सिखाते बोहोत है।
तो ये जो हममें प्यार भरा पड़ा है अगर ये हम जिंदगी से भी कर ले, उसके हर जादू से प्यार कर ले, उसने दिए हुए ups and downs से प्यार कर ले तो हमे इस चीज का एहसास हो जाएगा के हमे वो सब पसंद है को हमे लगता है  हमे पसंद नहीं!
तो फिर chill करो और बस जो भी ज़िंदगी आपको दिखाएगी, सिखाएगी , समझाएगी उस सब से प्यार करो!
जब प्यार करने लगोगे तो आप को भी ज़िंदगी एक magic show जैसी लगने लगेगी।
प्यार है दुनिया है, खुदसे प्यार करोगे, जिंदगी से प्यार करोगे, तो ये दुनिया खुदबखुद हसीन लगने लगेगी।
After all, beauty lies in the eyes of beholder.

Be positive Stay happy

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Loneliness can be positive!